हम ग्राहक की हर तरह की वित्तीय जरूरतें पूरी करना चाहते हैं: संजीव बजाज

बजाज फिनसर्व के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज ने कहा कि हाउसिंग सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बजाज हाउसिंग के आईपीओ को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उससे बजाज ब्रांड में लोगों के मजबूत भरोसे का पता चलता है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 11:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संजीव बजाज ने कहा कि हम हर भारतीय की फाइनेंशियल लाइफ साइकिल का पार्टनर बनना चाहते हैं। इसकी शुरुआत लोन और इंश्योरेंस से हुई थी।

बजाज समूह की कंपनी बजाज हाउसिंग स्टॉक्स मार्केट्स में लिस्ट हुई है। बिजनेस शुरू करने के सात साल के बाद इस कंपनी ने खुद को लिस्ट कराया है। मनीकंट्रोल ने इस बारे में बजाज फिनसर्व के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज से बातचीत की। उनसे बजाज हाउसिंग और बजाज ग्रुप के बारे में कई सवाल पूछे। बजाज ने कहा कि शुरू होने के 7 साल के अंदर बजाज हाउसिंग का आईपीओ पेश करना इस बात का प्रमाण है कि लोगों का कितना ज्यादा भरोसा बजाज ब्रांड में है। दरअसल बजाज हाउसिंग बीते 31 साल में स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध होने वाली बजाज समूह की पहली कंपनी है।

हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस में काफी संभावनाएं

बजाज (Sanjiv Bajaj) ने कहा कि उनका मकसद हर भारतीय की वित्तीय जरूरतें पूरा करना है। हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस के बारे में उन्होंने कहा कि इस मार्केट में काफी संभावनाएं हैं। हमारी रणनीति ऐसा प्लेयर बनने की है जिसकी मौजूदगी हर बिजनेस में हो और जिसका फोकस टॉपलाइन और बॉटमलाइन दोनों पर हो। साथ ही हम ग्राहकों की उम्मीदें पूरी करना चाहते हैं। बजाज हाउसिंग (Bajaj Housing) सिर्फ 7 साल पुरानी है, लेकिन इसकी लोनबुक 97,000 करोड़ रुपये की है। हमने ग्राहकों तक पहुंचने में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। बजाज हाउसिंग पहले से ही डिपॉजिट नहीं लेने वाली देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।


बजाज हाउसिंग के शेयरों का प्राइस ज्यादा नहीं

बजाज हाउसिंग के आईपीओ में शेयरों के ज्यादा प्राइस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह उस बिजनेस का सही वैल्यूएशन है, जिसे हमने बनाया है। हमारी बुक की जो क्वालिटी है और जो ग्रोथ हमने दिखाया है, यह उसकी कीमत है। हमारी तुलना किसी दूसरे एनबीएफसी से नहीं की जा सकती। बोर्ड ने जो फैसला लिया है, मैं उम्मीद करता हूं कि वह एक फेयर प्राइस है, जो मौजूदा और नए दोनों शेयरहोल्डर्स के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: GIC Re Shares: जीआईसी के शेयरों में 5% की तगड़ी गिरावट, सरकार सस्ते भाव में बेच रही कंपनी की 6.8% हिस्सेदारी

फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह की सेवाओं पर फोकस

Bajaj Housing के कैपिटल के बारे में उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि अगले तीन साल में हमारी जरूरत क्या है। बजाज हाउसिंग के आईपीओ से हमें कुछ और साल के लिए पूंजी मिल गई है। दरअसल हम हर भारतीय की फाइनेंशियल लाइफ साइकिल का पार्टनर बनना चाहते हैं। इसकी शुरुआत लोन और इंश्योरेंस से हुई थी। बाद में कई तरह के लोन और इंश्योरेंस की शुरुआत की। हमने म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू किया है। हम इंडिविजुअल कस्टमर्स और छोटे एवं मीडियम बिजनेसेज की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। हमारे हर बिजनेस का अपना डिस्ट्रिब्यूशन चैनल है, जो फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह से है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।