भारतीय बाजारों में अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। निफ्टी में भी करीब 150 प्वाइंट के उछाल के साथ 18200 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी भी 43000 के पार पहुंच गया। शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद HDFC TWINS संभल गये। दोनों करीब डेढ़-डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार करते नजर आये। ऐसे माहौल में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने बजाज फिनसर्व पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एचडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने ग्रासिम पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने स्टार सीमेंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finserv
प्रशांत सावंत ने Bajaj Finserv के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 46/48 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने IDFC First Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IDFC First Bank में 64 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 67 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 62.50 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Grasim
राहुल शर्मा ने Grasim पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Grasim में 1773.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1840/1850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1745 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Star Cement
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Star Cement का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Star Cement के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 131 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 155 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )