बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का स्टॉक अपने पिछले बंद भाव से आज यानी कि 6 मार्च को 3.4 प्रतिशत तक बढ़ गया। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक फाइनेंशियल इकोसिस्टम (financial ecosystem) बनाने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। आज इस शेयर ने 1,401 रुपये की ऊंचाई को छुआ। ये अपने पिछले बंद भाव 1,355.2 रुपये से 3.39 प्रतिशत अधिक रहा। यह 6 मार्च को दोपहर 12.13 बजे बीएसई पर लगभग 1,386 रुपये या पिछले बंद भाव की तुलना में 2.33 प्रतिशत अधिक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। अभी कुछ दिन पहले वित्तीय सेवा कंपनी को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक की मंजूरी मिली थी।
