Just Dial Share Price: रेस्टोरेंट, होटल, एडुकेशन समेत कई सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों की तूफानी तेजी आज भी जारी रही। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से चार कारोबारी दिनों में यह करीब 50% उछल चुका है, जिसमें से 19% से अधिक तेजी तो इसमें आज आई है जबकि एक कारोबारी दिन पहले यह 20% के अपर सर्किट पर बंद ही हुआ था। कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर शेयर झूम रहे हैं। आज बीएसई पर यह 16.66% की बढ़त के साथ ₹790.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.41% उछलकर ₹809.00 तक चढ़ गया था।
