Get App

Bajaj Group का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार, इस क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस

Bajaj Group इस क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस बन गया है। इस क्लब में शामिल अन्य ग्रुप में टाटा, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग दिग्गज HDFC Bank और अदाणी ग्रुप हैं। इस साल अब तक बजाज ऑटो ने ग्रुप के मार्केट कैप में लगभग 75,000 करोड़ रुपये जोड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 8:47 PM
Bajaj Group का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार, इस क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस
बजाज ग्रुप (Bajaj Group) ने आज 4 दिसंबर को मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

बजाज ग्रुप (Bajaj Group) ने आज 4 दिसंबर को मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही, यह इस क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस बन गया है। इस क्लब में शामिल अन्य ग्रुप में टाटा, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग दिग्गज HDFC Bank और अदाणी ग्रुप हैं। बता दें कि इस साल अब तक बजाज ऑटो ने लगभग 75,000 करोड़ रुपये जोड़कर ग्रुप के कंबाइंड वैल्यूएशन में सबसे अधिक योगदान दिया है।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 60,000 करोड़ बढ़ा

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप लगभग 60,000 करोड़ रुपये बढ़ गया है। इस साल की शुरुआत में Triumph बाइक के लॉन्च के चलते बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, हाल ही में फंड जुटाए जाने के बीच Bajaj Finance के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला।

अप्रैल के बाद से पुणे स्थित बिजनेस हाउस का मार्केट वैल्यूएशन 41% बढ़ गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान बजाज ऑटो 63% तक बढ़ गया है। H1FY24 में बजाज फाइनेंस ने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में मजबूत वृद्धि दर्ज की, जो Q2FY24 तक 33 फीसदी बढ़कर ₹2.9 लाख करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें