Get App

Market view : अगर निफ्टी-बैंक निफ्टी एक साथ 24223-58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24089-24123 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24173-24191/24223 पर है। इसके लिए पहला बेस 23813-23860 पर और बड़ा बेस 23724-23757 पर है। बड़ी तेजी के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 10:04 AM
Market view : अगर निफ्टी-बैंक निफ्टी एक साथ 24223-58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57891-58078 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58376-58538/58676 पर है। इसके लिए पहला बेस 57020-57213 पर और बड़ा बेस 56610-56767 पर है

Market View: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत कामयाब रही है। ज्वाइंट स्टेटमेंट के मुताबिक पॉजिटिव माहौल मेंबातचीत हुई। ईरान कच्चे तेल का एक्सपोर्टकर पाएगा। हॉर्मुज से ब्लॉकेड हटा लिया गया है। ईरान के फ्रोजेन असेट्स भी रिलीज होंगे। ग्लोबल बाजारों सेअच्छे संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की बढ़त है। FIIs की कैश में 4800 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि वायदा में थोड़ी बिकवाली रही है। एशियाई बाजारों में भी रौनक है। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बंद थे। ऐसे में आइए देखते हैं कि बाजार में आज क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24089-24123 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24173-24191/24223 पर है। इसके लिए पहला बेस 23813-23860 पर और बड़ा बेस 23724-23757 पर है। बड़ी तेजी के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में है। फिलहाल बाजार 24000 के आसपास अटका है। FIIs कैश में खरीदार हैं, लेकिन F&O में अब भी शॉर्ट है। FIIs का नेट शॉर्ट बढ़कर 2.26 लाख के करीब रहा है। इजराइल के स्ट्राइक के बाद होर्मुज फिर बंद हो गया है। अब बाजार की नजर कच्चे तेल की चाल पर रहेगी। 24000 पर पुट-कॉल का सबसे ज्यादा जमावड़ा है। मार्केट इस लेवल से दूर नहीं जाना चाहता है। 24100-24200-24300 पर कॉल राइटर्स एक्टिव हैं। 23900-23800 पर पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। निफ्टी इसी टाइट जोन के बीच रह सकता है। ऑप्शन राइटर्स के लिए 24000 परफेक्ट पिच बना है।

24000 पर कॉल और पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। डायरेक्शनल ट्रेड के लिए बेस-1/2 की ओर गिरावट में खरीदना बेहतर रहेगा। निचले स्तरों पर 23724 के ऊपर शॉर्टिंग से बचें। ऊपर की तरफ 24089, फिर 24123 और आखिरी में रजिस्टेंस-2 संभव है। मौजूदा सेटअप के मुताबिक में रजिस्टेंस-2 के पास लॉन्ग से निकलें। रेंज ब्रेकआउट तभी संभव है जब बैंक निफ्टी 58078 के ऊपर निकलेगा। अगर निफ्टी/बैंक निफ्टी एक साथ 24223/58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें