बालाजी एमाइंस का प्रदर्शन जून तिमाही में अच्छा नहीं रहा। वॉल्यूम तिमाही दर तिमाही आधार पर बढ़ा है। लेकिन, पिछले साल से तुलना करने पर वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही। ट्रेलिंग 12 महीनों को देखा जाए तो साल दर साल आधार पर वॉल्यूम 6 फीसदी गिरा है। चीन से इंडियन मार्केट्स में सस्ते प्रोडक्ट्स के आने से सप्लाई और डिमांड में संतुलन नहीं रहा, जिसका असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा।
