Balkrishna Industries : टायर बनाने वाली इस कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कितना है टारगेट प्राइस?

पिछले एक महीने में Balkrishna Industries के शेयरों का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 10.22 परसेंट की गिरावट आई है। इस साल अब तक यह स्टॉक 11 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में इसने 16 परसेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 150 फीसदी का मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 7:08 PM
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Balkrishna Industries Share : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। आज 19 मार्च को बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.11 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 2283.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 44,152.68 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,793.70 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर अभी अपने 52-वीक हाई से करीब 18 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका 52-वीक लो 1,912.30 रुपये है।

    Balkrishna Industries पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इसे Buy रेटिंग दी है और 2820 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा लेवल से 23 फीसदी से अधिक की तेजी आ सकती है।


    कैसा है Balkrishna Industries का फाइनेंशियल

    बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.86 फीसदी बढ़कर FY24 की तीसरी तिमाही में 2340.04 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की समान अवधि से 181.8 परसेंट बढ़कर 2023-2024 की तीसरी तिमाही में 305.42 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 166.21% बढ़कर 2023-2024 की तीसरी तिमाही में 13.05% हो गया।

    कैसा रहा है Balkrishna Industries के शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 10.22 परसेंट की गिरावट आई है। इस साल अब तक यह स्टॉक 11 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में इसने 16 परसेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 150 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

    Balkrishna Industries के बारे में

    बालकृष्ण इंडस्ट्रीज मुंबई, भारत में स्थित एक इंडियन मल्टीनेशनल टायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी के पास भारत में औरंगाबाद, भिवाड़ी, चोपानकी, डोंबिवली और भुज में 5 टायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी ने साल 1987 में अपना ऑफ-हाईवे टायर बिजनेस शुरू किया था। 30 से अधिक सालों से कंपनी ने एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल के साथ-साथ अर्थमूविंग, पोर्ट और माइनिंग, एटीवी और बागवानी एप्लिकेशन जैसे स्पेशलिस्ट सेगमेंट्स पर फोकस किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।