Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Balrampur Chini का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50000, 50100 और 50200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 49900, 49800 और 49700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 2:45 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Balrampur Chini का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Balrampur Chini पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 490 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में बाटा, टाटा पावर, बॉश, सिटी यूनियन बैंक, युनाइटेड ब्रुअरीज के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं इंडसइंड बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, श्री सीमेंट्स, भारती एयरटेल और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एबीबी इंडिया, ल्यूपिन, जायडस लाइफ और एचपीसीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि कोल इंडिया, वेदांता, कमिंस, चंबल फर्टिलाइजर और भेल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50100 और 50200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49900, 49800 और 49700 के स्तर पर नजर आये।

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें