Get App

Gold Price Today: सोने में फिर तेजी; मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 24 कैरेट का भाव ₹152850; चांदी में गिरावट बरकरार

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। ​एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये या 4 प्रतिशत की कमी आई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 7:59 AM
Gold Price Today: सोने में फिर तेजी; मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 24 कैरेट का भाव ₹152850; चांदी में गिरावट बरकरार
पूरे सप्ताह के दौरान सोने में 4,000 रुपये या 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

देश में सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी दिख रही है। 26 सितंबर की सुबह ज्यादातर शहरों में भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 153000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में कीमत 152850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़ी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के नरम पड़ने से सोने में तेजी आई।

पूरे सप्ताह के दौरान सोने में 4,000 रुपये या 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। ​एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें