BTST/STBT Calls for Thursday : बाजार मंगलवार को दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स 148 प्वाइंट चढ़कर 74 हजार 602 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी सपाट बंद हुआ। निफ्टी बैंक 44 प्वाइंट गिरकर 48,608 पर बंद हुआ। मिडकैप 311 प्वाइंट गिरकर 49,702 पर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। PSE, एनर्जी, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। जबकि ऑटो, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-