Get App

Bandhan Bank में 5% तेजी, दिन में एक महीने के हाई पर पहुंचा शेयर; खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Bandhan Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही की कुल इनकम एक साल पहले से 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6122.24 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 3.33 प्रतिशत रह गया। डिपॉजिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गए

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 4:30 PM
Bandhan Bank में 5% तेजी, दिन में एक महीने के हाई पर पहुंचा शेयर; खरीदें, बेचें या करें होल्ड
Bandhan Bank का दिसंबर 2025 तिमाही में कुल बिजनेस 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

बंधन बैंक के शेयरों में 23 जनवरी को दिन में 6.6 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 152.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 149.35 रुपये पर सेटल हुआ।अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की परफॉरमेंस सालाना आधार पर अच्छी न रहने के बावजूद निवेशकों ने खरीद बढ़ाई है। इसकी प्रमुख वजह कुछ ब्रोकरेज का पॉजिटिव रुख है। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान बंधन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 52 प्रतिशत गिरकर 205.59 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 426.48 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफा लगभग 84 प्रतिशत बढ़ा है।

कुल इनकम एक साल पहले से 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6122.24 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 6590.55 करोड़ रुपये थी। एसेट क्वालिटी की बात करें तो ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिं एसेट्स) रेशियो दिसंबर 2025 तिमाही में 3.33 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 4.68 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो 0.99 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1.28 प्रतिशत था।

बंधन बैंक का दिसंबर 2025 तिमाही में कुल बिजनेस 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। डिपॉजिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए। ग्रॉस एडवांस 31 दिसंबर 2025 तक 1.45 लाख करोड़ रुपये के थे। यह आंकड़ा एक साल पहले के आंकड़े से 10 प्रतिशत ज्यादा है।

Q3 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें