शेयरों के निवेशकों के लिए 2026 बेहतर रहेगा। बंधन लाइफ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड (इक्विटी) अविनाश अग्रवाल ने यह अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इनवेस्टमेंट और स्टॉक मार्केट्स के बारे में कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि साल 2026 इस साल (2025) के मुकाबले बेहतर रहेगा।
