Get App

Urban Company Share Price: Q2 रिजल्ट से पहले शेयर में दिखी 3% तक तेजी, बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने को भी मिल सकती है मंजूरी

Urban Company Share Price: अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। कंपनी का पुराना नाम अर्बनक्लैप टेक्नोलॉजीस था। जून 2026 तिमाही में कंपनी को कंसोलिडेटेड बेसिस पर 92.12 करोड़ का घाटा हुआ था

Ritika Singhअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 4:25 PM
Urban Company Share Price: Q2 रिजल्ट से पहले शेयर में दिखी 3% तक तेजी, बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने को भी मिल सकती है मंजूरी
Urban Company 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी।

होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी आज, 16 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में इन्हें मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद इन्हें रिलीज किया जाएगा। नतीजे सामने आने से पहले कंपनी के शेयर में तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 3.5 प्रतिशत तक चढ़कर 159.70 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 157.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 24200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, अप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती हैं। इसका InstaHelp वर्टिकल बुकिंग के 10-15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है।

कंपनी का बोर्ड फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। फंड इक्विटी शेयरों को जारी कर या इक्विटी शेयरों में कनवर्ट हो सकने वाली सिक्योरिटीज (जैसे वॉरंट), फुली कनवर्टिबल डिबेंचर आदि जारी करके जुटाने का प्लान है। फंड शेयरों या अन्य सिक्योरिटीज के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या एक सो अधिक राउंड में जुटाया जा सकता है, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट जैसा तरीका शामिल है।

Q1 में Urban Company को हुआ था ₹92 करोड़ का घाटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें