वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार 2 बजे के आसपास रिकवरी के मूड में दिख रहा है। निफ्टी 18400 के पास दिख रहा है। निफ्टी बैंक में निचले स्तरों से 200 अंको की रिकवरी आई है। मिडकैप में थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स लगातार तीसरे दिन ऊपर है। इस महीने अब तक ये 9 फीसदी दौड़ा है। FMCG में भी हल्की खरीदारी है। मिडकैप IT और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव है। एंफेसिस और LTI 2 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं ऑटो शेयरों में टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स और अशोक लेलैंड में 1.5 फीसदी तक का दबाव है।
ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी आज 70 अंको के दायरे में घूमता रहा है। वीकली एक्सपायरी पर दायरे का कारोबार देखने को मिल रहा है। इंडेक्स ने अहम सपोर्ट स्तर बचाए रखा है। बैंक निफ्टी लगातार मजबूती दिखा रहा है। ये अच्छे संकेत हैं।
निफ्टी पर अब बाकी बचे दिन के लिए क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी कल के निचले और ऊपरी स्तर के दायरे में घूम रहा है। 18300 निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट के तौर पर उभरा है। ऊपर की ओर 18500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।
गिरावट पर खरीदारी की रणनीति कारगर रही है।
बैंक निफ्टी पर अब बाकी बचे दिन के लिए क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से 200 प्वाइंट की रिकवरी आई है। बैंक निफ्टी ने पहले सपोर्ट जोन का सम्मान किया है। अब बैंक निफ्टी के लिए 42600 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।