Bank Nifty trend : सोमवार 9 मार्च को बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने के मिल रही है। इसके चलते बैंक निफ्टी इंडेक्स 4 फीसदी से ज़्यादा नीचे चला गया है। कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से मार्केट में बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू हो गई है। कच्चे तेल की कीमतों में आए इस तेज उछाल ने महंगाई और ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
