वीकली वायदा एक्सपायरी के दिन आज गुरूवार 22 दिसंबर को बाजार पर फिर दबाव दिख रहा है। निफ्टी में करीब 93 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स 300 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 285 अंकों की गिरावट देखने को मिली। ऑप्शंस के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज NIFTY में 18100, 18200 और 18300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसमें पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा कॉल राइर्टस 42400, 42500 और 42600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42400, 42300 और 42000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। इन्होंने आज के लिए एक हीरो-जीरो ट्रेड सुझाया। इसके साथ तीन शानदार कॉल्स बताये। प्रशांत ने कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत के शानदार कॉल्स
Trent Future : बेचें - 1329 रुपये, स्टॉपलॉस - 1366 रुपये, लक्ष्य - 1275 रुपये
Asian Paints Future : बेचें - 3051 रुपये, स्टॉपलॉस - 3092 रुपये, लक्ष्य - 2950 रुपये
IGL Future : बेचें - 426 रुपये, स्टॉपलॉस - 443 रुपये, लक्ष्य - 405 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors
सस्ता ऑप्शन बताते हुए अमोल ने कहा कि Tata Motors में दिसंबर की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने के कमाई होगी। उन्होंने कहा Tata Motors की 390 के स्ट्राइक वाली पुट 6 रुपये के आस पास खरीदें। इसमें 2.40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 14 रुपये से लेकर 20 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )