आरबीआई पॉलिसी की घोषणा के बाद बैंक निफ्टी छू सकता है नया रिकॉर्ड हाई- Centrum Broking के नीलेश जैन

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए Centrum Broking के नीलेश जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी करेंट लेवल से एक नये रिकॉर्ड हाई की तरफ मूव करता नजर आयेगा। उन्होंने कहा बैंक निफ्टी अगले हफ्ते में नये रिकॉर्ड लेवल को छूता हुआ नजर आ सकता है। हमें बैंक निफ्टी से आउटपरफॉर्मेंस मूव दिखाने की पूरी उम्मीद है। इंडेक्स में 54000 के लेवल स्पॉट में नजर आ सकता है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 2:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंकिंग स्पेस से नीलेश जैन ने एक्सिस बैंक का स्टॉक्स लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1220 से 12250 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

आज आरबीआई द्वारा पॉलिसी रेट की घोषणा की गई है। इसमें उन्होंने दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद से इंडेक्सेस में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। लेकिन पॉलिसी की घोषणाएं तकरीबन एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक ही रहीं। ऐसे में बैंकिंग इंडेक्स पर निवेशकों और ट्रेडर्स की नजरें बनी हुई हैं। वहीं बैंक निफ्टी पर राय देते हुए Centrum Broking के नीलेश जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी करेंट लेवल से एक नये रिकॉर्ड हाई की तरफ मूव करता नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि बैंक निफ्टी अगले हफ्ते में नये रिकॉर्ड लेवल को छूता हुआ नजर आये। इंडेक्स में 54000 के लेवल स्पॉट में निकल कर आते हुए नजर आ रहे हैं।

एक्सिस बैंक के स्टॉक में करें खरीदारी

हमें बैंक निफ्टी से आउटपरफॉर्मेंस मूव दिखाने की पूरी उम्मीद है। हम इसमें शामिल पिक्स को ही ट्रेडिंग के लिए लेने की सलाह दे रहे हैं। एक्सिस बैंक का स्टॉक हमें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ये स्टॉक्स लेने की सलाह अपने फर्म के क्लाइंट्स को भी दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 1220 से 12250 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1160 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। इसने कंसोलिडेशन दिखाते हुए काफी अच्छा बेस बनाया लिहाजा अब इस स्टॉक में ऊपर का मूव देखने को मिलेगा।


निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि इस इंडेक्स में भी हमारा बुलिश नजरिया है। इसमें 24900 से लेकर 25000 के लेवल आते हुए हमें दिखाई दे रहे हैं। अभी-अभी जो नये स्टॉक्स एफएंडओ की कैटेगरी में शामिल हुए हैं, उनमें भी काफी अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है।

एसजेवीएन और जेएसपील के शेयर में लॉन्ग पोजीशन बनाएं

इसमें उन्होंने एसजेवीएन के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 120 रुपये के लेवल पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 117 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में जल्द ही अच्छा मूव देखने को मिलेगा।

मेटल सेक्टर के बारे में उन्होंने कहा कि मेटल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें दोपहर के दौरान 1.40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसमें शामिल वेदांता का स्टॉक उन्हें लग रहा है। इसके अलावा जिंदल स्टील पावर लिमिटेड का स्टॉक भी अच्छा कर रहा है। इस स्टॉक में 949 रुपये पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 990 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। इसमें 930 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।