Bank Nifty Trend : बैंक शेयरों में जोरदार उछाल, इंडसइंड और AU SFB में सबसे ज्यादा तेजी, जानिए आगे की रणनीति
Bank Nifty Trend : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बैंक निफ्टी 56,000 के स्तर के ऊपर बना रहता है तो आने वाले सत्रों में इसमें 57,200 और 58,000 के स्तरों की ओर नई तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल, बैंक निफ्टी 2 फीसदी चढ़कर 57,000 के स्तर के करीब पहुंच गया है
Bank Nifty outlook : उम्मीद है कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों की अगुवाई में लार्ज-कैप शेयरों में और तेजी आएगी। हालांकि,ऊंचे स्तरों पर 'प्रॉफिट बुकिंग' देखने को मिल सकती है
Bank Nifty Trend: 5 नवंबर को बैंक निफ्टी में 2% की तेजी आई है और यह 57,000 के मनोवैज्ञानिक रूप से अहम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। इस तेजी में इंडसइंड बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सबसे ज्यादा योगदान है। सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त दिखाने वाले दूसरे शेयरों में ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं। इनमें 2.7%, 2.5% और 2.47% की तेजी आई है। फिलहाल बैंक निफ्टी 2% की बढ़त के साथ 57,005 के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में 8.7% की गिरावट के बाद आज भी ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1% गिरकर 93.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है।
घरेलू बाजारों में सुधार के संकेत
रिसर्च एडवाइजरी फर्म HST वेल्थ के फाउंडर और CEO हरिसेलवन राधाकृष्णन का कहना है कि तेल की कीमतों गिरावट से भारत के निकट अवधि के मैक्रो और अर्निंग्स आउटलुक में काफी सुधार हो सकता है।
घरेलू बाजारों में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं। विदेशी निवेश आने,कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत नतीजों के दम पर बेंचमार्क निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में पिछले पांच सत्रों में 5.6% की तेजी आई है। यह लगभग पांच महीनों की इनकी सबसे लंबी लगातार हुई बढ़त है।
बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल्स
बजाज ब्रोकिंग के पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि अगर इंडेक्स 56,000 के स्तर के ऊपर बना रहता है तो यह आने वाले सत्रों में 57,200 और 58,000 के स्तरों की ओर एक नई तेजी पकड़ सकता है। डेली चार्ट पर 'लोअर हाई' और 'लोअर लो' बनने पर ही मौजूदा तेजी में ठहराव के संकेत मिलेंगे। अब बैंक निफ्टी के लिए शॉर्ट-टर्म सपोर्ट को बढ़कर 54,500-55,000 के स्तर पर आ गया है। यह स्तर इस हफ्ते के निचले स्तर और हाल ही में 53,626 से 55,946 तक आई तेजी के रिट्रेसमेंट का संगम है।
बैंक निफ्टी पर एक्सपर्ट्स की राय
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपना 50-डे मूविंग एवरेज फिर से हासिल कर लिया है। साथ ही, RSI पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस की पुष्टि भी प्राइस एक्शन के जरिए हो गई है,जो इंडेक्स के मोमेंटम में सुधार का संकेत है। ऐसे में आने वाले सत्रों में और तेजी आने की संभावना है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वी के विजयकुमार ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए स्थितियां और अच्छी हो रही हैं, जिससे बाजार में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है। बाजार के लिए सबसे अच्छी बात ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आई 10% की भारी गिरावट है, जिससे यह लगभग 94 डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह गिरावट इस उम्मीद के कारण आई है कि अमेरिका-ईरान विवाद का जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है। दरअसल, इस विवाद और इसके चलते कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने अमेरिका में मध्यावधि चुनावों (मिड-टर्म इलेक्शन) में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार में बड़ी भूमिका निभाई है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत बनी हुई है और कॉरपोरेट मुनाफे में भी काफी सुधार दिख रहा है। इसके अलावा आने वाले बजट में LTCG टैक्स को खत्म किए जाने की उम्मीद है। इससे भारत के प्रति FII का नजरिए पूरी तरह से बदल गया है।
पिछले चार कारोबारी दिनों में, FIIs ने कैश मार्केट में 20,834 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। सबसे अहम बात यह है कि खरीदारी की मात्रा लगातार बढ़ रही है। लार्ज-कैप शेयरों में अभी और 'शॉर्ट-कवरिंग' होनी बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों की अगुवाई में लार्ज-कैप शेयरों में और तेजी आएगी। हालांकि,ऊंचे स्तरों पर 'प्रॉफिट बुकिंग' देखने को मिल सकती है,क्योंकि DIIs तेजी आने पर शेयर बेचने का रुझान दिखा रहे हैं।
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर शुरुआती प्रतिक्रिया ठंडी पड़ने के बाद, अमेरिका में लंबे समय तक चलने वाले राजनीतिक टकराव को लेकर चिंताएं पैदा होंगी, क्योंकि ट्रंप का जो स्वभाव है, उसे देखते हुए वे एक 'कमजोर' (लेम डक) राष्ट्रपति बनने के बजाय 'वीटो लगाने वाले' राष्ट्रपति (मिस्टर वीटो) बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।