बाजार में लगातार 6 दिनों से मजबूत नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर चढ़कर कारोबार करते नजर आये। शेयरों की चाल देखें तो निफ्टी में ओएनजीसी, सिप्ला, इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि अदाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और यूपीएल के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में एचसीएल टेक, एसबीआई, नेस्ले, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को और यूपीएल के शेयर शामिल नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19900, 20000 और 20100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19900, 19800 और 19700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45400, 45500 और 45600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45100, 45000 और 44900 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Reliance Future : खरीदें - 2475 रुपये, टारगेट - 2520 रुपये, स्टॉपलॉस - 2440 रुपये
Infosys Future : खरीदें - 1481 रुपये, टारगेट - 1500/1540 रुपये, स्टॉपलॉस - 1460 रुपये
Oberoi Realty Future : खरीदें - 1197 रुपये, टारगेट - 1240 रुपये, स्टॉपलॉस - 1160 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Bank of Baroda
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Bank of Baroda पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bank of Baroda की सितंबर की एक्सपायरी वाली 202 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 5.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 9 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)