Get App

Bank of Maharashtra का धमाल, इस कारण शेयर 3% उछलकर पहुंचे एक साल के नए हाई पर

Bank of Maharashtra Share Price: घरेलू मार्केट की उठा-पटक के बीच पब्लिक सेक्टर लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों ने धमाल मचा दिया। दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी अपडेट पर बैंक के शेयर उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। चेक करें बैंक के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और एक साल में इसके शेयरों की चाल कैसी रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 4:16 PM
Bank of Maharashtra का धमाल, इस कारण शेयर 3% उछलकर पहुंचे एक साल के नए हाई पर
चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में Bank of Maharashtra का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 15.3% बढ़कर ₹3.21 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

Bank of Maharashtra Share Price: दिग्गज पब्लिक सेक्टर लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके शेयरों पर निवेशक इसलिए टूट पड़े क्योंकि बैंक के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही। इसके डिपॉजिट्स में उछाल पर शेयरों ने ऐसी छलांग लगाई कि यह 3% से अधिक उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की जिससे इसकी अधिकतर तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 0.16% की बढ़त के साथ ₹64.03 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.16% उछलकर ₹65.95 तक पहुंच गया था।

इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब पिछले महीने केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था। पहले सरकार की योजना ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बैंक में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने की थी। हालांकि बाद में सरकार ने ग्रीन शू ऑप्शन के जरिए अपनी 6% तक हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। हिस्सेदारी हल्की करने का यह फैसला लिस्टेड कंपनी में मिनिमन पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों के पालन के लिए हुआ था। सेबी के नियमों के मुताबिक लिस्टेड कंपनी में कम से कम 75% पब्लिक शेयरहोल्डिंग अनिवार्य है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफर फॉर सेल के पहले सरकार की हिस्सेदारी 79.6% थी।

Bank of Maharashtra के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 15.3% बढ़कर ₹3.21 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का टोटल बिजनेस भी 17.24% उछलकर ₹5.95 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक का करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट्स भी इस दौरान 15.93% बढ़कर ₹1.59 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें