IT Stocks में फटाफट मुनाफावसूली की सलाह, इस कारण CLSA ने बदला मूड, लेकिन ये शेयर अभी भी हैं पसंद

IT Stocks Investment Strategy: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने भारतीय आईटी सेक्टर को लेकर सतर्क रुझान अपनाया है। ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को आईटी शेयरों में अपनी पोजिशन हल्की करने की सलाह दी है। चेक करें एचसीएलटेक (HCLTech), इंफोसिस (Infosys) और टीसीएस (TCS) समेत अन्य आईटी शेयरों के लिए टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement

IT Stocks Investment Strategy: लगातार दो दिनों की रौनक के बाद आज आईटी शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। मुनाफावसूली के इस दबाव में 10 दिग्गज आईटी कंपनियों का निफ्टी इंडेक्स निफ्टी आईटी (Nifty IT) डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गया। आईटी शेयरों में बिकवाली की यह आंधी तब आई, जब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने भारतीय आईटी सेक्टर पर सतर्क रुझान अपनाया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हालिया तेजी के बाद निवेशकों को आईटी स्टॉक्स में अपनी पोजिशन हल्की करनी चाहिए क्योंकि चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में आईटी कंपनियों की कमाई बड़े पैमाने पर नरम रह सकती है।

IT Stocks पर क्या रुझान है CLSA का?

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि आज की गिरावट को छोड़कर सितंबर तिमाही के बाद से अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 14% मजबूत हुआ है। इस दौरान घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 महज 4% ही ऊपर चढ़ा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि निफ्टी 50 की तुलना में निफ्टी आईटी के इस ताबड़तोड़ उछाल के चलते आईटी शेयरों का वैल्यूएशन अपने फेयर लेवल के करीब पहुंच गया जिसके चलते नियर टर्म में इसकी तेजी की गुंजाइश अब सीमित रह गई है।


स्टॉकवाइज क्या है रुझान?

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एचसीएलटेक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर आउटपरफॉर्म से होल्ड कर दिया है। साथ ही टेक महिंद्रा की रेटिंग को भी हाई कंविक्शन आउटपरफॉर्म से आउटपरफॉर्म कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, ब्रोकरेज फर्म ने टेक महिंद्रा को अपनी फोकस लिस्ट से भी बाहर कर दिया है। टेक महिंद्रा को लेकर ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पिछले 18 महीने में कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ की रिकवरी न तो कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक रही और न ही बाजार की उम्मीदों के मुताबिक। सीएलएसए का कहना है कि एचसीएलटेक अभी टीसीएस और इंफोसिस जैसे पियर्स की तुलना में करीब 5% प्रीमियम वैल्यूएशन पर है।

स्टॉक्स की पसंद को लेकर बात करें तो मिडकैप आईटी स्टॉक्स में इसकी पसंद अभी भी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज बनी हुई है। अब लॉर्ज-कैप स्पेस में बात करें तो ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए की पसंद इंफोसिस और टेक महिंद्रा बनी हुई है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पर्सिसेंट सिस्टम्स मैक्रो लेवल पर चुनौतियों से बची रही जिसे इसकी मजबूत क्षमता और लगातार एग्जीक्यूशन से सपोर्ट मिला। साथ ही ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि एनकोरा के अधिग्रहण के बाद कोफोर्ज के शेयरों में हाल ही में आई गिरावट के बाद यह और आकर्षक बन गई है।

स्टॉक

रेटिंग

टारगेट प्राइस

अप/डाउनसाइड

Persistent Systems

हाई कंविक्शन आउटपरफॉर्म

₹8,731

+39.1%

Coforge

आउटपरफॉर्म

₹2,411

+45.6%

LTIMindtree

आउटपरफॉर्म

₹7,064

+15.5%

Tata Consultancy Services

आउटपरफॉर्म

₹3,601

+11.6%

Infosys

आउटपरफॉर्म

₹1,814

+11.3%

Tech Mahindra

आउटपरफॉर्म

₹1,705

+6.1%

HCL Tech

होल्ड

₹1,692

+3.5%

Wipro

होल्ड

₹237

-11.3%

Bharat Coking Coal IPO: ₹1071 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।