बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन दूसरे ज्यादातर सेक्टर के मुकाबले अच्छा रहा है। इस साल निफ्टी में जहां 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है वही बैंक निफ्टी सिर्फ 2 फीसदी गिरा है। सवाल है कि क्या बैंकिंग सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा? क्या अभी बैंकिंग स्टॉक्स में निवेश करने से अच्छा मुनाफा हो सकता है? यह सही है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का बैंकों के प्रदर्शन पर सीधे कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है। लेकिन, अगर टैरिफ की वजह से इकोनॉमी की ग्रोथ सुस्त पड़ती है तो इसका असर बैंकों के प्रदर्शन पर भी पड़ेगा।
