Banking Shares : सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते बैंक शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी आई है। बाजार जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई को काबू में रखने और ब्याज दरों में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसी वजह बैंक निफ्टी इंडेक्स ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी बढ़त देखने को मिल रही है। आज इंट्राडे में इसमें 1.9 प्रतिशत तक की तेजी आई है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है।
