Get App

Adani Shares Falls: अदाणी को लोन देने वाले बैंकों के शेयर 4-8% लुढ़के, जानें किसने दिया है कितना कर्ज

Adani Shares Falls: अदाणी एंटरप्राइजेज की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लोन देने वाले प्रमुख वित्तीय संस्थाओं में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, REC लिमिटेड और IDBI बैंक शामिल हैं। इन सभी बैंकों ने अदाणी ग्रुप को बड़े स्तर पर फंडिंग दी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 5:23 PM
Adani Shares Falls: अदाणी को लोन देने वाले बैंकों के शेयर 4-8% लुढ़के, जानें किसने दिया है कितना कर्ज
Adani Shares Falls: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) का अदाणी ग्रुप में कुल एक्सपोजर 35,920 करोड़ रुपये है

Adani Shares Falls: अदाणी ग्रुप को लोन देने वाले प्रमुख बैंकों के शेयरों में आज 21 नवंबर को भारी गिरावट आई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, REC लिमिटेड और IDBI बैंक के शेयर 4 से 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि एक अमेरिकी कोर्ट में गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी सहित ग्रुप के कई एग्जिक्यूटिव्स पर 25 करोड़ डॉलर यानी लगभग 2100 करोड़ रुपये का रिश्वत देने का आरोप तय हुआ है।

हालांकि प्राइवेट बैंकों पर इस गिरावट का असर थोड़ा कम देखने को मिला है। ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में सरकारी बैंकों की तुलना में कम गिरावट आई है।

अदाणी एंटरप्राइजेज की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लोन देने वाले प्रमुख वित्तीय संस्थाओं में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, REC लिमिटेड और IDBI बैंक शामिल हैं। इन सभी बैंकों ने अदाणी ग्रुप को बड़े स्तर पर फंडिंग दी है।

आपको याद होगा कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने इससे पहले जनवरी 2023 में अदाणी ग्रुप पर कई आरोप लगाए थे। उस समय भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अदाणी ग्रुप में अपने एक्सपोजर का सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया था। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) ने बताया था कि उसका अदाणी ग्रुप में कुल एक्सपोजर 35,920 करोड़ रुपये है। इसमें 30,130 करोड़ रुपये इक्विटी और 5,790 करोड़ रुपये डेट के रूप में थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें