Get App

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में तेजी से शेयर बाजार ने भरी उड़ान, इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

दोपहार बाद आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.29 फीसदी चढ़कर 1,387 रुपये पर चल रहा था। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.06 फीसदी के उछाल के साथ 811 रुपये पर था। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का शेयर भी 0.30 फीसदी उछाल के साथ 1,111 रुपये पर पहुंच गया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 2:12 PM
Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में तेजी से शेयर बाजार ने भरी उड़ान, इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
निफ्टी बैंक में आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक का बड़ा वेटेज है।

भारतीय शेयर बाजार में 21 अप्रैल को आई तेजी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा हाथ है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी आई। इस वजह से निफ्टी बैंक 1.30 फीसदी उछल गया। खास बात यह है कि छोटे-बड़े करीब सभी बैंकिंग शेयरों में मजबूती आई।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी

दोपहार बाद आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.29 फीसदी चढ़कर 1,387 रुपये पर चल रहा था। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.06 फीसदी के उछाल के साथ 811 रुपये पर था। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का शेयर भी 0.30 फीसदी उछाल के साथ 1,111 रुपये पर पहुंच गया। एक्सिस बैंक का शेयर 1.47 फीसदी चढञकर 1,374 रुपये पर चल रहा था। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 381 रुपये था। शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। आईसीआईसीआई बैंक का प्रदर्शन चौथी तिमाही में अच्छा रहा।

निफ्टी बैंक में इन बैंकिंगक शेयरों का बड़ा वेटेज 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें