Get App

Bajaj Finance: ₹17500 करोड़ जुटाएगी कंपनी, QIP और वारंट इश्यू के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली

Bajaj Finance ने ₹17,500 करोड़ जुटाने की तैयारी की है। कंपनी QIP से ₹11,700 करोड़ और प्रेफरेंशियल वारंट से ₹5,800 करोड़ जुटाएगी। आखिर इतनी बड़ी रकम क्यों जुटाई जा रही है और इसका इस्तेमाल कहां होगा? जानिए बोर्ड के फैसले और आगे की प्रक्रिया।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 8:17 PM
Bajaj Finance: ₹17500 करोड़ जुटाएगी कंपनी, QIP और वारंट इश्यू के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली
Bajaj Finance QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए ₹11,700 करोड़ तक जुटा सकती है।

दिग्गज फाइनेंस कंपनी Bajaj Finance के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के लिए ₹17,500 करोड़ तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह पैसा QIP और प्रेफरेंशियल वारंट इश्यू के जरिए जुटाएगी।

बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी। हालांकि, इसके लिए रेग्युलेटरी मंजूरियां लेनी होंगी। इसमें कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी भी शामिल है।

QIP से ₹11,700 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Bajaj Finance QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए ₹11,700 करोड़ तक जुटा सकती है। QIP में लिस्टेड कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को नए इक्विटी शेयर जारी करके पैसा जुटाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें