ICICI Prudential Life: सिद्धार्थ मिश्रा होंगे नए MD और CEO, अनूप बागची ने इस्तीफा दिया

ICICI Prudential Life में लीडरशिप बदलाव हुआ है। सिद्धार्थ मिश्रा नए MD और CEO होंगे। अनूप बागची ने पद से इस्तीफा दिया है और अब HDFC Bank में जिम्मेदारी संभालेंगे। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 02, 2026 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिद्धार्थ मिश्रा को बैंकिंग सेक्टर में 26 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इंश्योरेंस कंपनी ICICI Prudential Life Insurance को नया MD और CEO मिलने वाला है। कंपनी ने सिद्धार्थ मिश्रा को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। वह अनूप बागची की जगह लेंगे। बागची अब HDFC Bank जाने वाले हैं।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने सिद्धार्थ मिश्रा को 6 अक्टूबर 2026 से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाने की मंजूरी दी है। इसके बाद उन्हें MD और CEO की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

सिद्धार्थ मिश्रा की नियुक्ति 14 अक्टूबर 2026 से या IRDAI की मंजूरी मिलने की तारीख से प्रभावी होगी। दोनों में जो तारीख बाद में होगी, वही लागू होगी। उनका कार्यकाल पांच साल का रहेगा। नियुक्ति के लिए जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी।


सिद्धार्थ मिश्रा के पास 26 साल का अनुभव

सिद्धार्थ मिश्रा को बैंकिंग सेक्टर में 26 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल वह ICICI Bank में डिजिटल चैनल्स और पार्टनरशिप का काम देखते हैं।

इसके अलावा उनके पास वॉयस चैनल, कस्टमर सर्विस, NRI और IFIG ग्रुप्स की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से साइंस में बैचलर डिग्री की है। इसके बाद फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया।

अनूप बागची ने छोड़ा पद

अनूप बागची ICICI Prudential Life के MD और CEO पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका इस्तीफा 13 अक्टूबर 2026 को कारोबार खत्म होने के साथ प्रभावी होगा। बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार किया। यह फैसला बोर्ड नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर लिया गया।

कंपनी ने ICICI ग्रुप में करीब तीन दशक के बागची के काम की सराहना की। कंपनी के मुताबिक, ICICI Prudential Life में उनके कार्यकाल के दौरान कारोबार को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अब बागची HDFC Bank में MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Stocks in Focus: विजय केडिया और सुनील सिंघानिया ने सितंबर में खरीदे ये 2 शेयर, एक ने 5 साल में दिया है 2600% का मल्टीबैगर रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।