बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Sun Pharma के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1800 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Sun Pharma के शेयर में 1870 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1770 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
Indian Bank पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 517 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज वोलैटिलिटी देखने को मिली। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एमसीएक्स, विप्रो, इंफोसिस, केईआई इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टीसीएस, वोडाफोन आइडिया, एलटीआई माइंडट्री, मणप्पुरम फाइनेंस और अशोक लीलैंड के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। जबकि पॉलीकैब, मैक्रोटेक डेवलपर्स, आईसीआईसीआई प्रू, गोदरेज प्रॉपर्टीज और प्रेस्टीज एस्टेट्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन ओबेरॉय रियल्टी, एलएंडटी फाइनेंस, आरती इंडस्ट्रीज, नवीन फ्लोरीन और जेएसपीएल में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Arihant Capital की कविता जैन का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finserv

Arihant Capital की कविता जैन ने कहा कि Bajaj Finserv के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1740 के स्ट्राइक वाली कॉल 26 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45/50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Sun Pharma Future


Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Sun Pharma के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1870 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1770 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1800 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Technical View: निफ्टी वापस उछलकर 23,150 के ऊपर बंद, जानें 23 जनवरी को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का चार्ट का चमत्कार शेयरः HDFC Bank

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में HDFC Bank पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1663 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1635 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1700 से 1710 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Indian Bank

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Indian Bank के स्टॉक में 517 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 620 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।