बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

HPCL के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 334 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। HPCL के शेयर में 339/345 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 330 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 6:17 PM
Story continues below Advertisement
Brigade Enterpriese पर मिडकैप सेगमेंट से SBI Securities के सनी अग्रवाल ने 1160 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो कल्याण ज्वेलर्स, एबीबी इंडिया, कमिंस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और आरआईसी के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एनसीसी, भेल, पीएफसी, संवर्धन मदरसन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ ट्रेंट, टाटा केमिकल्स, बाटा, युनाइटेड ब्रुअरीज और टोरेंट फार्मा के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं हैवेल्स, गोदरेज कंज्यूमर, जोमैटो, पीआई इंडस्ट्रीज और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, एमसीएक्स, एचपीसीएल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement Services

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Ultratech Cement के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 12000 के स्ट्राइक वाली कॉल 112.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 200/240 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 90 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः HPCL Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से HPCL के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 339/345 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 330 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 334 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

150 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः MCX

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में MCX पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5851 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5750 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 6050 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SBI Securities के सनी अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Brigade Enterpriese

SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Brigade Enterpriese के स्टॉक में 1160 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1335 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।