Dealing Room Check: - कैपिटल गुड्स शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। इंडेक्स करीब तीन परसेंट चढ़ा। ABB 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BHEL, कमिंस और HAL भी 5% चढ़ कर कारोबार करते नजर आये। RBI की पॉलिसी से पहले NBFCs शेयरों में शानदार रफ्तार देखने को मिली। श्रीराम फाइनेंस 4% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही REC, PFC, मणप्पुरम, चोला फाइनेंस में भी तीन से चार परसेंट का उछाल नजर आया। कल कमिंस, इंफो एज, गुजरात गैस समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। इधर डीलर्स ने आज सीमेंस (SIEMENS) और बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटोमेशन कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सीमेंस (SIEMENS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज कैपिटल गुड्स के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 100-150 रुपये तक का उछाल देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। इसके OI में 7% की गिरावट देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 265-280 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)