बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

ICICI Lombard के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1733 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। ICICI Lombard के शेयर में 1760/1770 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1710 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 17, 2025 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Praj Industries पर SMIFS के शरद अवस्थी ने 518 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो वरुण बेवरेजेज, अदाणी ग्रीन, डॉ रेड्डीज, एवन्यू सुपरमार्ट, एमसीएक्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि बर्जर पेंट्स, हुडको, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, ओएनजीसी और केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, हीरो मोटोकॉर्प, नालको, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं संवर्धन मदरसन, ओबेरॉय रियल्टी, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट, भारती एयरटेल, अशोक लीलैंड और एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः SBI Life

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि SBI Life के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1440 के स्ट्राइक वाली कॉल 22.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 28/33/36 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः ICICI Lombard Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ICICI Lombard के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1760/1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1710 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1733 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Dr Reddy's का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः ITC

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में ITC पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 408 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 417 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 390 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Praj Industries

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Praj Industries के स्टॉक में 518 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 700 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।