बाजार खुलने से पहले दिग्गजों ने इन स्टॉक्स पर दी ट्रे़डिंग की सलाह, इंट्राडे में दिख सकता है जोरदार एक्शन

ICICI Pru पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने बाजार खुलने पहले आज का बिग ट्रेड बताया। उन्होंने कहा कि इस दिग्गज शेयर में 742 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 775 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 720 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BEL पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत कहा कि इसमें 303 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 320 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय बाजार में कल मजबूती के साथ क्लोजिंग हुई। मंगलवार को तेजड़ियों ने बाजार में जोरदार वापसी की, जिससे निफ्टी इंट्रा डे में 24,700 के स्तर को पार कर गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 80,802.86 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 126.10 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 24,698.80 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस और इंडसइंड बैंक शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी, भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज, सिप्ला और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे। इस बीच आज बाजार खुलने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीएनबीसी-आवाज़ पर कुछ ऐसे स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी जिसमें आज दिन भर जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का बिग ट्रेड - BEL

    प्रशांत सावंत ने बाजार खुलने से पहले आज बीईएल के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 303 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 320 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 295 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।


    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का बिग ट्रेड - HDFC AMC

    प्रकाश गाबा ने बाजार खुलने से पहले आज एचडीएफसी ग्रुप की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 4400 से ज्यादा के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 4298 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 4260 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का बिग ट्रेड - Kotak Mahindra Bank

    राजेश सातपुते ने बाजार खुलने से पहले आज कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1807 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1840 से 1870 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 1780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का बिग ट्रेड - Ipca Labs

    मानस जायसवाल ने बाजार खुलने से पहले आज फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी इप्का लैब्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 1425 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 1384 के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 1364 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

    NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का बिग ट्रेड - ICICI Pru

    आशीष बहेती ने बाजार खुलने से पहले आज इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई प्रू पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 775 से ज्यादा के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 742 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 720 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।