ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले हैं। एशियाई बाजार फ्लैट कारोबार करते नजर आये। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। गाजा में सीजफायर की बातचीत के बीच कच्चे तेल में एक परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के नीचे आया है। लेकिन ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। COMEX पर भाव 2540 डॉलर के पार निकल गया। इस बीच आज बाजार खुलने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीएनबीसी-आवाज़ पर कुछ ऐसे स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी जिसमें आज दिन भर जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का बिग ट्रेड - Hindustan Copper
रचना वैद्य ने बाजार खुलने से पहले आज हिंदुस्तान कॉपर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 311 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 325 से 335 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 315 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का बिग ट्रेड - Berger Paints
प्रकाश गाबा ने बाजार खुलने से पहले आज पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 560 से ज्यादा के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 549 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 545 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का बिग ट्रेड - ITC
सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार खुलने से पहले आज आईटीसी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 503 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 518 से 540 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 498 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का बिग ट्रेड - Aditya Birla Capital
मानस जायसवाल ने बाजार खुलने से पहले आज बिड़ला ग्रुप की दिग्गज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 225 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 216 के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 212 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )