बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Marico के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 650 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Marico के शेयर में 668 से 680 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 642 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
Sobha पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 1652 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में बैंक निफ्टी की एक्सपायरी के दिन कंसोलिडेशन देखने को मिला। एफएंडओ सेटअप में शेयरों की बात करें तो वोडाफोन आइडिया, अंबुजा सीमेंट, मैरिको, इंडस टावर्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, एक्साइड, एसीसी और आईईएक्स में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज, संवर्धन मदरसन, अपोलो हॉस्पिटल्स, ल्यूपिन और अपोलो टायर्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इप्का लैब्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, डॉ लाल पैथ लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बीईएल, मैरिको, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और सोभा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का सस्ता ऑप्शनः BEL

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि बीईएल के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 310 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15/16 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Marico Future


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से मैरिको के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 668 से 680 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 642 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 650 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Hindustan Aeronautics

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4461 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4440रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 4450 से 4600 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Sobha

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज शोभा के स्टॉक में 1652 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।