Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹541 करोड़ के ऑर्डर मिले, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी BEL को 541 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक 72,258 करोड़ रुपये है। जून तिमाही में मुनाफा 8.8% और रेवेन्यू 25.3% बढ़ा। नए ऑर्डर के बाद BEL का शेयर फोकस में रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 8:54 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹541 करोड़ के ऑर्डर मिले, फोकस में रहेगा स्टॉक
सोमवार को BEL का शेयर 0.37% बढ़कर 403.60 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 31 जुलाई 2026 के बाद 541 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार, 10 अगस्त को इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी।

कंपनी के मुताबिक, नए ऑर्डर कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, गोला-बारूद के फ्यूज (Ammunition Fuzes), CBRN सिस्टम, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज से जुड़े हैं।

जून तिमाही में भी रहे मजबूत नतीजे

BEL ने जून तिमाही में भी मजबूत नतीजे पेश किए थे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.8% बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 968 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें