बंगाल एंड असम कंपनी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को जल्द ही वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 50 रुपये का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
कंपनी ने साल 2025 के लिए भी 50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। बंगाल एंड असम कंपनी की सालाना आम बैठक 8 सितंबर 2026 को होने वाली है। इसमें डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद 3-4 हफ्तों के अंदर पेमेंट किया जाएगा। यह एक कोर इनवेस्टमेंट कंपनी-नॉन-डिपॉजिट टेकिंग-सिस्टमेटिकली इंपोर्टेंट (CIC-ND-SI) कंपनी है। यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड है।
शेयर एक साल में 23 प्रतिशत कमजोर
बंगाल एंड असम कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 6223 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की कीमत एक साल में 23 प्रतिशत नीचे आई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 9,200 रुपये और एडजस्टेड लो 5,312 रुपये है। 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ अपर प्राइस बैंड 7,368 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 4,912 रुपये है।
Bengal & Assam Company की वित्तीय सेहत
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में बंगाल एंड असम कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 36.78 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.78 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.44 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 295.63 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 119.77 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 105 करोड़ रुपये रही।
1 सितंबर को ये शेयर भी करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड
1 सितंबर को बंगाल एंड असम कंपनी के अलावा और 15 कंपनियों के शेयर भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। डिविडेंड का अमाउंट 10 पैसे से लेकर 60 रुपये प्रति शेयर तक है। लिस्ट में प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, महाराष्ट्र सीमलेस, अलीवस लाइफ साइंसेज, CCL प्रोडक्ट्स इंडिया जैसे नाम शामिल हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।