Get App

Best Agrolife Share: 3 दिन में 36% उछला एग्रोकेमिकल स्टॉक, दमदार रिजल्ट से निवेशकों में खरीदने की होड़

Best Agrolife Share: एग्रोकेमिकल कंपनी Best Agrolife के शेयर तीन कारोबारी दिनों में 36% चढ़ गए। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना रहा। EBITDA और मार्जिन में भी मजबूत सुधार हुआ। मैनेजमेंट को दूसरी तिमाही से मांग बढ़ने और कारोबार में तेजी की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 9:55 PM
Best Agrolife Share: 3 दिन में 36% उछला एग्रोकेमिकल स्टॉक, दमदार रिजल्ट से निवेशकों में खरीदने की होड़
मंगलवार को Best Agrolife का स्टॉक 20% के अपर सर्किट के साथ 22.66 रुपये पर बंद हुआ।

Best Agrolife Share: एग्रोकेमिकल कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों के बाद जोरदार तेजी आई है। यह स्टॉक रिजल्ट के बाद तीन कारोबारी सत्र में करीब 36% चढ़ चुका है। वहीं, बीते 5 दिनों में इसने 46% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

मंगलवार को भी स्टॉक 20% के अपर सर्किट के साथ 22.66 रुपये पर बंद हुआ। इसकी वजह जून तिमाही में मुनाफे का डबल होना और मैनेजमेंट का आने वाली तिमाहियों को लेकर सकारात्मक रुख है।

मार्जिन और मुनाफे में जोरदार उछाल

जून तिमाही में Best Agrolife का मुनाफा तेजी से बढ़ा। कंपनी का रेवेन्यू 4% बढ़कर 396 करोड़ रुपये रहा। लेकिन असली मजबूती मुनाफे में दिखी। EBITDA 70% बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 12% से बढ़कर 20% हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें