मुंबई में अब लोकल स्टेशनों के आसपास का सफर सस्ता हो सकता है। BMC कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने BEST से लोकल, मेट्रो और मोनोरेल स्टेशनों के 5 किलोमीटर के दायरे का किराया 5 रुपये तय करने को कहा है। अभी BEST की बसों का न्यूनतम किराया 8 रुपये, जबकि 5 किलोमीटर तक की दूरी का किराया 10 रुपये है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए BEST इस साल ढाई हजार बसों को लीज पर लेने की तैयारी में है। जबिक साढ़े 4 सौ बसों के ऑर्डर पहले ही दे दिए गए हैं।
