Muhurat Trading: इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में किन शेयरों में लगाए दांव? SBI Securities की ये है 11 टॉप पिक्स
Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के शुभ अवसर पर नया संवत 2083 शुरू हो रहा है। दलाल स्ट्रीट पर 8 नवंबर 2026 को होने वाले 1 घंटे के स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए SBI Securities ने 11 शेयरों की लिस्ट जारी की है। जानें संवत 2083 में बाजार का आउटलुक, 1 घंटे की ट्रेडिंग की टाइमिंग और सभी 11 शेयरों की टार्गेट प्राइस
इस बार रविवार, 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजन के दिन 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा
Diwali Muhurat Trading Stock Picks 2026: दिवाली का पावन पर्व सिर्फ दीपों और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार के लिए एक नए वित्तीय वर्ष और समृद्धि की शुभ शुरुआत भी है। इस खास मौके पर दलाल स्ट्रीट पर निवेशक और ट्रेडर्स विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सेशन में हिस्सा लेकर नए संवत वर्ष का स्वागत करते हैं।
इस बार संवत 2083 के मौके पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउस SBI सिक्योरिटीज ने अगले एक साल के लिए दमदार 11 शेरों की लिस्ट जारी की है। ब्रोकरेज का मानना है कि पिछले 24 महीनों के लंबे कंसॉलिडेशन फेज के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिलेगी। क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी ($90/bbl से नीचे), मजबूत घरेलू मांग, अमेरिका-भारत ट्रेड डील की संभावना और भारतीय कंपनियों की डबल-डिजिट अर्निंग्स ग्रोथ जैसे बड़े ट्रिगर्स बाजार को नई रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
पहले जानिए दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 की डिटेल्स
दिवाली के मौके पर BSE और NSE पर इस बार 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा:
तारीख: रविवार, 8 नवंबर 2026 (लक्ष्मी पूजन के अवसर पर)
ट्रेडिंग मेंबर्स लॉगिन: दोपहर 1.15 बजे से 1.50 बजे तक
ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1.50 बजे से 2.05 बजे तक
प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2.05 बजे से 2.15 बजे तक
ट्रेडिंग विंडो: दोपहर 2.20 बजे से शाम 3.30 बजे तक
संवत 2083 के लिए SBI Securities की 11 शेयर सिफारिशें
1. टाटा स्टील- 17% अपसाइड का टार्गेट
टाटा स्टील दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए SBI Securities की टॉप सिफारिशों में से एक है। ब्रोकरेज ने ₹171 के मौजूदा भाव पर ₹200 का टार्गेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि FY26-FY28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 8.3%, EBITDA 17.6% और नेट प्रॉफिट 36% CAGR से बढ़कर ₹2,72,448 करोड़, ₹47,512 करोड़ और ₹19,968 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।
2. इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL)- टार्गेट प्राइस: ₹935
SBI Securities ने ₹813 के मौजूदा भाव पर ₹935 का टार्गेट प्राइस तय किया है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 14.6%, 17.6% और 10.1% CAGR की दर से बढ़ने की उम्मीद है। सितंबर 2026 तक कंपनी के पास ₹4,369 करोड़ का मजबूत कैश रिजर्व है।
3. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX)- 14% अपसाइड की उम्मीद
₹3,187 के मौजूदा भाव पर ब्रोकरेज ने ₹3,633 का टार्गेट दिया है। FY26-FY28E के दौरान MCX का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 24%, 24.3% और 25.2% CAGR से बढ़ने का अनुमान है, जिससे रेवेन्यू ₹3,540 करोड़ और PAT ₹2,087 करोड़ तक पहुंच सकता है।
4. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन- टार्गेट प्राइस: ₹1,087
₹926 के CMP पर ब्रोकरेज ने ₹1,087 का टार्गेट प्राइस निर्धारित किया है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 30%, 32% और 34% CAGR से बढ़कर ₹3,514 करोड़, ₹912 करोड़ और ₹600 करोड़ पहुंचने की संभावना है।
5. स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स- 15% अपसाइड की उम्मीद
SBI Securities ने ₹935 के भाव पर ₹1,080 का टार्गेट रखा है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 37.1%, 45.9% और 48.4% की मजबूत CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
₹268 के मौजूदा भाव पर ₹320 का टार्गेट तय किया गया है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 18.6%, 15.4% और 10.6% CAGR से बढ़ने का अनुमान है। कंपनी ने ₹312 प्रति शेयर के भाव पर ₹148.2 करोड़ के शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है।
₹2,167 के CMP पर ब्रोकरेज ने ₹2,576 का टार्गेट दिया है। FY26-FY28E के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 21%, 24% और 29% CAGR से बढ़कर ₹8,858 करोड़, ₹1,089 करोड़ और ₹603 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
₹4,082 के मौजूदा भाव पर सबसे ज्यादा 22% अपसाइड के साथ ₹4,980 का टार्गेट दिया गया है। FY26-FY28E के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 26%, 35% और 38% की CAGR ग्रोथ का अनुमान है, जो एयरोस्पेस और डिफेंस सेगमेंट में बेहतर ऑर्डर एग्जीक्यूशन से संचालित होगी।
इसके लिए ब्रोकरेज ने ₹3,206 का टार्गेट तय किया है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 24%, 25% और 26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।
फिलहाल ₹169 के मार्केट भाव पर ₹197 का टार्गेट रखा गया है। FY26-FY28E के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 44.9%, 45.9% और 34.8% की तेज CAGR दर से बढ़कर ₹5,068 करोड़, ₹588 करोड़ और ₹258 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।
₹5,051 के CMP पर ब्रोकरेज ने ₹6,097 का टार्गेट दिया है। FY26-FY28E में रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 18%, 21% और 30% CAGR से बढ़ने की संभावना है। मैनेजमेंट ने FY27E के लिए अपनी रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाकर 25% से अधिक कर दी है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।