Stocks to Buy: शेयर बाजार में पिछले काफी समय से भारी उतार-चढ़ाव जारी है। फिर भी कुछ शेयरों में तगड़ी कमाई के मौके दिख रहे हैं। कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने मजबूत फंडामेंटल और बेहतर ग्रोथ की उम्मीद के आधार पर इन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तर से 31% से लेकर 60% तक की तेजी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स किन 7 शेयरों पर सबसे ज्यादा बुलिश हैं।
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Go Fashion पर 'Buy' रेटिंग के साथ ₹450 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 31% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अब स्टोर प्रोडक्टिविटी और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी सुधारने पर फोकस कर रही है।
ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Indus Towers पर 'Buy' रेटिंग के साथ ₹505 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 32% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक अफ्रीका में टावर रोलआउट से आगे ग्रोथ को सहारा मिलेगा।
ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Hindustan Unilever (HUL) पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹2,850 रखा गया है। इसमें करीब 35% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद शेयर आकर्षक स्तर पर है।
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने MTAR Technologies पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹7,550 रखा गया है। इसमें करीब 38% की तेजी की संभावना है। जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने कमाई के अनुमान भी बढ़ा दिए हैं।
ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने सरकारी बिजली कंपनी NTPC पर 'Outperform' रेटिंग बरकरार रखी है। 12 महीने का टारगेट ₹480 रखा गया है। इससे करीब 40.8% का संभावित कुल रिटर्न (TSR) मिल सकता है। ब्रोकरेज को कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा है।
ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने Swiggy पर 'Outperform' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस ₹430 रखा गया है। इसमें करीब 51% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का मानना है कि Noice ब्रांड की अच्छी शुरुआत और Instamart में सुधार से आगे ग्रोथ तेज हो सकती है।
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने HDFC Bank पर 'Outperform' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹1,200 रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 60.3% की तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज को कॉरपोरेट लोन ग्रोथ और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट से आगे फायदा दिख रहा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।