Stocks to Watch: सोमवार 3 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: सोमवार, 3 अगस्त को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर नजर रहेगी। तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर और जुलाई ऑटो सेल्स के बाद Maruti Suzuki, ITC, IOC, CDSL, NALCO, Glenmark समेत 20 शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC को जुलाई में ₹1,052.71 करोड़ के तीन नए ऑर्डर मिले हैं।
Stocks to Watch: सोमवार, 3 अगस्त के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों ने दमदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कुछ को बड़े ऑर्डर और अहम कारोबारी अपडेट मिले हैं। वहीं, जुलाई ऑटो सेल्स के आंकड़ों ने भी कई ऑटो शेयरों को फोकस में ला दिया है। ऐसे में इन 20 स्टॉक्स में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Maruti Suzuki
ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी मारुति सुजुकी ने जून तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.8% घटकर ₹3,352 करोड़ रहा, लेकिन यह बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। वहीं, रेवेन्यू में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव बना रहा।
CDSL
डिपॉजिटरी सर्विसेज कंपनी CDSL का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 15% बढ़कर ₹117.51 करोड़ हो गया। आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी के मार्जिन में कुछ गिरावट देखने को मिली।
Indian Oil Corporation
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को जून तिमाही में ₹2,661.3 करोड़ का स्टैंडअलोन घाटा हुआ। यह घाटा बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा। इसका मतलब कि कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा।
Muthoot Finance
गोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी कंपनी मुथूट फाइनेंस का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब 39% बढ़ा। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और ब्याज आय में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। गोल्ड लोन कारोबार ने प्रदर्शन को सहारा दिया।
ITC
एफएमसीजी और सिगरेट कारोबार वाली कंपनी आईटीसी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 27.1% घटकर ₹3,578.8 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 14.4% घटकर ₹16,908 करोड़ पर आ गया। कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले कमजोर रहा।
Aarti Drugs
फार्मा कंपनी आरती ड्रग्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 6.9% घटकर ₹50.17 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹702.78 करोड़ पहुंच गया। यानी बिक्री बढ़ी, लेकिन मुनाफे पर दबाव रहा।
Sarda Energy & Minerals
स्टील और पावर सेक्टर की कंपनी सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹458.25 करोड़ हो गया। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।
GPT Infra
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infra का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 5% बढ़कर ₹24.63 करोड़ रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 3% घटकर ₹302.07 करोड़ रह गई।
NALCO
सरकारी एल्युमिनियम कंपनी NALCO ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा करीब 91% और आय 39% से ज्यादा बढ़ी। बेहतर प्रदर्शन से निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर रहेगी।
Raymond Lifestyle
लाइफस्टाइल और परिधान कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल की आय जून तिमाही में करीब 6% बढ़ी। हालांकि, बढ़ते खर्च की वजह से कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़ गया। इसके बावजूद EBITDA और मार्जिन में सुधार दर्ज किया गया।
Sterlite Technologies
टेलीकॉम नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को एक घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर से ₹960 करोड़ का मल्टी-ईयर सप्लाई एग्रीमेंट मिला है। कंपनी अगले दो साल तक ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करेगी।
Marathon Nextgen Realty
रियल एस्टेट कंपनी मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी ने मुंबई के सेवरी माइक्रो-मार्केट में एक रेजिडेंशियल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹450 करोड़ है। इससे कंपनी की मुंबई में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।
Nilkamal
प्लास्टिक फर्नीचर और मटीरियल हैंडलिंग कंपनी नीलकमल का जून तिमाही में मुनाफा 59% से ज्यादा बढ़ा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय में गिरावट रही। खर्च कम होने और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन से मुनाफा बढ़ा।
APL Apollo
स्टील ट्यूब बनाने वाली कंपनी APL Apollo का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11% बढ़कर ₹263 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹237 करोड़ था।
Glenmark Pharmaceuticals
फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 930% बढ़कर ₹483 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹47 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
ABB India
इलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन कंपनी ABB India का दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 3% बढ़कर ₹362.3 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹352 करोड़ था।
Jupiter Life Line Hospitals
मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चेन जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14.6% घटकर ₹37.5 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹43.9 करोड़ था।
Blue Dart Express
लॉजिस्टिक्स और एक्सप्रेस पार्सल कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का जून तिमाही में मुनाफा 81.2% बढ़ा। कंपनी ने इसका श्रेय मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन को दिया।
NCC
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC को जुलाई में ₹1,052.71 करोड़ के तीन नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी के बिल्डिंग्स और वॉटर डिविजन से जुड़े हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी।
Powerica
पावर सॉल्यूशंस कंपनी पावरिका ने Gujarat Urja Vikas Nigam Ltd (GUVNL) के साथ 100 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) साइन किया है। इससे कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
July Auto Sales
ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने जुलाई में मजबूत बिक्री दर्ज की। Hero MotoCorp की बिक्री 19% बढ़कर 5.33 लाख यूनिट, Maruti Suzuki की 33.7% बढ़कर 2.41 लाख यूनिट, Hyundai की 25.4% बढ़कर 75,360 यूनिट और Mahindra & Mahindra की कुल बिक्री 1.04 लाख यूनिट रही। Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल बिक्री अनुमान से बेहतर रही। Eicher Motors की Royal Enfield बिक्री 34% बढ़ी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।