प्रूडेंट इक्विटी (Prudent Equity) के फाउंडर और सीआईओ सिद्धार्थ ओबेरॉय थर्मल पावर की तुलना में ग्रीन पावर को लेकर ज्यादा बुलिश हैं। उनका मानना है कि ग्रीन एनर्जी में और खासतौर पर सौर ऊर्जा में आगे जबरदस्त ग्रोथ आने की संभावना है। उनका यह भी मानना है कि स्मार्ट मीटर का कारोबार करने वाली कंपनियों में भी आगे काफी तेजी देखने को मिल सकती है। कैपिटल मार्केट का 27 सालों का अनुभव रखने वाले सिद्धार्थ ओबेरॉय कई तेजी और मंदी के चक्रों का अनुभव रखते हैं। सिद्धार्थ ओबेरॉय अभी भी आईटी कंपनियों पर दांव लगाने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि उनका अभी भी ये मानना है कि आईटी कंपनियों के ग्रोथ और वैल्यूएशन में बेमेल है।
