पहली तिमाही में SAMVARDHANA MOTHERSON का मुनाफा 65 परसेंट तो आय 28 परसेंट बढ़ी है। हालांकि दोनों आंकड़े अनुमान से थोड़े कम रहे हैं। मार्जिन उम्मीद के मुताबिक बढ़ा है। बता दें पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.2 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 22,462 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,868 करोड़ रुपये पर रही है। इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 1,924 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,775.3करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 8.6% से बढ़कर 9.6% पर रहा है।
नतीजों के बाद कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि EVs ग्रोथ में धीमापन देखने को मिला। रेड सी संकट से कंटेनर लागत में बढ़ोतरी हुई है। रेड सी संकट से ट्रांजिट में भी देरी हुई है। यूरोप में EVs लॉन्च की देरी से वॉल्यूम पर असर पड़ा है।
कंपनी के नतीजों और आगे के आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए कंपनी के COO पंकज मित्तल और CFO कुणाल मालानी ने कहा कि इस तिमाही कंपनी के नतीजे मजबूत रहे हैं। फ्लैट इंडस्ट्री ग्रोथ के मुकाबले डबल डिजिट ग्रोथ रही है। ग्रोथ के साथ-साथ कंपनी के लेवरेज भी बेहतर हुआ है। पंकज मित्तल ने आगे कहा कि कंपनी ने नए अधिग्रहण और नया केपैक्स किया है। तमाम एजेंसियो ने कंपनी की रेटिंग में सुधार किया है। कंपनी आगे भी निवेश जारी रखेगी। हम इमर्जिंग बाजारों में नए ग्रीनफील्ड प्लांट लगा रहे हैं।
कंपनी के मैनेजमेंट ने सीएनबीसी -आवाज से बातचीत के दौरान कहा कि यूरोप, US में छुट्टियों की वजह से Q2 में थोड़ी नरमी रहती है। Q3 और Q4 में सबसे अधिक उत्पादन और बिक्री रहती है। Q3 और Q4 में सबसे बेहतर आय और मुनाफा होता है। FY25 में RoCE फिलहाल 18% है। पांच साल के प्लान के मुताबिक RoCE 40% का लक्ष्य है। विकसित मार्केट में EV में थोड़ी नरमी आई है।
कंपनी ने आगे कहा कि SUV सेगमेंट में लोगों की दिलचस्पी ज्यादा है। EV सेगमेंट में नरमी लेकिन इसका कंपनी पर खास असर नहीं हुआ। बाजार में थोड़ी दिक्कत लेकिन कंपनी के लिए बड़े अवसर खुले है।
मौजूदा जियोपॉलिटिकल स्थिति और सप्लाई चेन की दिक्कतों पर बात करते हुए कंपनी के COO पंकज मित्तल ने कहा कि ग्लोबल कारणों से लॉजिस्टिक कॉस्ट पर असर पड़ता है। कंपनी ने प्रोडक्शन को कस्टमर के आस-पास ही रखा है। ज्यादातर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट जियोग्राफी के मुताबिक रही है। ग्लोबल फैक्टर्स का ग्रोथ पर ज्यादा खास असर नहीं होगा।
वहीं कंपनी के CFO कुणाल मालानी का कहना है कि नए निवेश से बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। आगे कंपनी को बेहतर ग्लोबल संकेतों का फायदा भी मिलेगा।
फिलहाल 2.20 बजे के आसपास एनएसई पर संवर्धन मदरसन का शेयर एनएसई पर 4.64 रुपये यानी 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 185.37 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 188.79 रुपये पर है जबकि डे लो 183.65 रुपये पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।