GLOBAL Markets से सुबह बेहतर संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है और Dow Futures भी ऊपर कारोबार कर रहा है । SGX Nifty फ्लैट कारोबारहो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रही थी।
GLOBAL Markets से सुबह बेहतर संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है और Dow Futures भी ऊपर कारोबार कर रहा है । SGX Nifty फ्लैट कारोबारहो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रही थी।
एशियाई बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान और ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे। इस बीच ब्रेंट का भाव 86 डॉलर के ऊपर बरकरार है। वहीं US: 10 साल के बॉन्ड का यील्ड 1.81% पर है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 20.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 28,573.18 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी चढ़कर 18,549.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 24,269.72 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 3,554.72 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।