Bharat Dynamics के शेयर ने देखी 6% की तेजी, सरकार से ₹2960 करोड़ के ऑर्डर ने भरा जोश

Bharat Dynamics Share Price: कॉन्ट्रैक्ट के तहत भारत डायनैमिक्स, इंडियन नेवी को मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल्स की सप्लाई करेगी। सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
Bharat Dynamics भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली PSU है।

Bharat Dynamics Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत डायनैमिक्स के शेयरों में 16 जनवरी को दिन में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। हालांकि बाद में यह 6 प्रतिशत पर सिमट गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने रक्षा मंत्रालय के साथ 2960 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत भारत डायनैमिक्स, इंडियन नेवी को मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल्स की सप्लाई करेगी। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के मिलने से कंपनी के शेयर में खरीद बढ़ी।

शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 1151.75 रुपये पर खुला। इसके बाद पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक चढ़कर 1227.90 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 1202.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 44,000 करोड़ रुपये हो गया है। भारत डायनैमिक्स, की शुरुआत 16 जुलाई 1970 को हुई थी।

3.5 लाख मैनडेज का एंप्लॉयमेंट होगा जनरेट जनरेट


Bharat Dynamics भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली PSU है। इसका हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। भारत डायनैमिक्स का कहना है कि यह कॉन्ट्रैक्ट कई MSMEs समेत डिफेंस इंडस्ट्री में लगभग 3.5 लाख मैनडेज का एंप्लॉयमेंट जनरेट करेगा। 16 जनवरी को एक अन्य एक्सचेंज फाइलिंग में भारत डायनैमिक्स ने घोषणा की कि रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के बोर्ड के डायरेक्टर (टेक्निकल) के रूप में डीवी श्रीनिवास की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्रीनिवास ने 20 सितंबर, 2024 को कार्यभार संभाला था।

एक साल में शेयर में 37 प्रतिशत तेजी

कंपनी का शेयर एक साल में 37 प्रतिशत चढ़ा है। सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। बीएसई पर अपर प्राइस बैंड 1,360.35 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 906.95 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

Azad Engineering का शेयर 9% तक उछला, ₹960 करोड़ के नए ऑर्डर ने बढ़ाई खरीद

बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, कंपनी का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 544.77 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 122.53 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023—24 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,369.28 करोड़ रुपये और स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 612.72 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।