नवरत्न कंपनी Bharat Electronics को मिले ₹733 करोड़ के ऑर्डर, शेयर में आया उछाल

Bharat Electronics Share Price: कंपनी का मार्केट कैप 3.21 लाख करोड़ रुपये है। दिसंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 51.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 7,121.98 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
25 फरवरी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 439.30 रुपये पर बंद हुआ।

डिफेंस सेक्टर की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 6 फरवरी, 2026 को आखिरी डिस्क्लोजर के बाद से उसे और 733 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। ये नए कॉन्ट्रैक्ट कई तरह के प्रोडक्ट और सर्विसेज से जुड़े हैं। ऑर्डर TR मॉड्यूल, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एन्क्रिप्टर्स, रडार, जैमर, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, टेस्ट इक्विपमेंट, अपग्रेड्स, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज के लिए मिले हैं।

इससे पहले 6 फरवरी को कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि 23 जनवरी 2026 को किए गए आखिरी डिस्क्लोजर के बाद से उसे और 581 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार वॉर्निंग रिसीवर्स, टैंक सब सिस्टम्स, रडार, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, अपग्रेड्स, स्पेयर्स, सर्विसेज आदि के लिए थे।

BEL का शेयर एक साल में 71 प्रतिशत चढ़ा


25 फरवरी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 439.30 रुपये पर बंद हुआ। दिन में इसने पिछले बंद भाव से 1.37 प्रतिशत तक की तेजी देखी और 441 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 3.21 लाख करोड़ रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 461.40 रुपये और एडजस्टेड लो 243.50 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 51.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 71 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में इसने 18 प्रतिशत की मजबूती देखी है।

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने BEL के शेयर के लिए 522 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को ​बरकरार रखा है। जेफरीज ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट बढ़ाकर 565 रुपये कर दिया है। जेपी मॉर्गन ने 556 रुपये के रिवाइज्ड टारगेट प्राइस के साथ ‘ओवरवेट’ रुख दोहराया है।

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 26 फरवरी है रिकॉर्ड डेट; 2 सप्ताह में 12% लुढ़का

कंपनी की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 7,121.98 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1,590 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23,658 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5,288.25 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।