BEL Stock Price: नवरत्न स्टेटस वाली सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 1640 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह ऑर्डर उसे इंडियन आर्मी से एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार्स (अतुल्य) के लिए मिला है। BEL एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी है और रक्षा मंत्रालय के तहत आती है।
