Get App

टिफिन खोलते ही धुआं निकले! बिना माइक्रोवेव के खाना गर्म रखने के 10 जादुई हैक्स

टिफिन में खाना गर्म रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना काफी मददगार हो सकता है। सही तरह से खाना पैक करने और उसे बाहर के टेम्परेचर से बचाने पर इसकी गर्माहट कुछ समय तक बनी रह सकती है। लेकिन इसका असर टिफिन की क्वालिटी, मौसम और खाने के प्रकार के हिसाब से अलग हो सकता है। साथ ही, गर्म खाना रखने के साथ उसकी साफ-सफाई और सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 29, 2026 पर 7:00 AM
टिफिन खोलते ही धुआं निकले! बिना माइक्रोवेव के खाना गर्म रखने के 10 जादुई हैक्स

ऑफिस, स्कूल या सफर के लिए सुबह-सुबह गर्म खाना टिफिन में पैक करने के बाद अक्सर लंच के समय तक वह ठंडा हो जाता है। आसपास माइक्रोवेव या खाना गर्म करने की कोई सुविधा न हो, तब तो ठंडा खाना खाने का मजा थोड़ा कम हो जाता है। सुबह घर से निकलते समय दाल, चावल, सब्जी, पराठे या पुलाव कितना भी गर्म पैक करें, कुछ घंटों बाद उसका टेम्परेचर कम हो ही जाता है। ऐसे में कई लोगों को ऑफिस या स्कूल में ठंडा खाना खाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं मिलता। लेकिन टिफिन को सही तरीके से पैक करके इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हर बार खाना गर्म रखने के लिए किसी इलेक्ट्रिक गैजेट की जरूरत नहीं होती। टिफिन, खाना भरने का तरीका और उसे बाहर के टेम्परेचर से बचाकर रखना जैसी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर खाने की गर्माहट को ज्यादा देर तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कई ऐसे तरीके है जिससे खाने का टेस्ट और टेम्परेचर दोनों बने रह सकते है। आप भी रोजाना घर से टिफिन लेकर ऑफिस, स्कूल या सफर पर जाते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर लंच के समय तक खाने को ज्यादा गर्म और स्वादिष्ट रखने की कोशिश कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें