Defense stocks : डिफेंस शेयरों में आज तगड़ा एक्शन देखने को मिला है। दरअसल, कैबिनेट से 7000 करोड़ रुपए के बड़े डिफेंस ऑर्डर को मंजूरी मिली है। इस ऑर्डर का बड़ा हिस्सा भारत फोर्ज को मिल सकता है। यही वजह है कि भारत फोर्ज के शेयर में भी आज अच्छी तेजी है। वैसे पूरे डिफेंस सेक्टर में जोरदार एक्शन है। Bharat Forge, Bharat Dynamics, ASTRAMICRO, BEL और Hindustan Aeronautics में जोरदार तेजी नजर आ रही है। आर्टिलरी गन का ऑर्डर मिलने से भारत फोर्ज 5 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही 5 फीसदी के उछाल के साथ GRSE दो दिनों में 25 फीसदी दौड़ा है। वहीं BDL, BEL और HAL में भी बहार है। शिपिंग शेयरों में SCI 16 फीसदी दौड़ा है।
डिफेंस शेयरों में तेजी क्यों?
कैबिनेट से 7000 करोड़ रुपए के बड़े डिफेंस ऑर्डर को मंजूरी मिली है।आर्टिलरी गन्स बनाने के लिए ऑर्डर को मंजूरी मिली है। 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन बनाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। 7000 करोड़ रुपए के ऑर्डर में 4200 करोड़ रुपए का ऑर्डर भारत फोर्ज को संभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते तक कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने की उम्मीद है। CCS की बैठक में आज 20000 करोड़ रुपए के ऑर्डर को मंजूरी संभव है। वरुण अस्त्र और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल के लिए ऑर्डर संभव है।
सरकारी डिफेंस खर्च में बढ़ोतरी और घरेलू निर्माण पर जोर से डिफेंस शेयरों में तेजी आ रही है है। इस साल बजट में डिफेंस आवंटन 9.5 फीसदी बढ़कर 6.81 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कई देशों के बीच युद्ध से डिफेंस प्रोडक्ट की मांग बढ़ी है। यूरोप की सीमित मैन्युफैक्चरिंग क्षमता से भारत को फायदा हो सकता है। बढ़ते डिफेंस एक्सपोर्ट अवसरों के लिए भारतीय कंपनियां तैयार हैं। यूरोपीय देश भारतीय कंपनियों से हाथ मिलाना चाहते हैं।
भारत के डिफेंस सेक्टर पर नजर डालें तो इस साल डिफेंस उत्पादन 1.75 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य के पार जाने की उम्मीद है। भारत अभी 100 देशों को डिफेंस प्रोडक्ट एक्सपोर्ट कर रहा है। डिफेंस सेक्टर का लक्ष्य 2029 तक डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपए करने का है। साथ ही डिफेंस उत्पादन 3 लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य है।
हाल के दिनों में डिफेंस शेयरों का जोरदार कमबैक देखने को मिला। मझगांव डॉक में हालिया गिरावट से 36 फीसदी रिकवरी देखने को मिली है। वहीं,भारत डायनेमिक्स में हालिया गिरावट से 32 फीसदी रिकवरी आई है। HAL में हालिया गिरावट से 23 फीसदी रिकवरी देखने को मिली है। BEL में हालिया गिरावट से 21 फीसदी रिकवरी देखने को मिली है। पारस डिफेंस में भी हालिया गिरावट से 23 फीसदी रिकवरी आई है। सोलर इंडस्ट्रीज में हाल के गिरावट से 20 फीसदी रिकवरी आई है। डाटा पैटर्न्स अपने हालिया लो से 20 फीसदी रिकवर हुआ है। वहीं, कोचीन शिपयार्ड अपने हालिया लो से 19 फीसदी सुधरा है। जबकि, एस्ट्रा माइक्रो में अपने लो से 10 फीसदी रिकवरी आई है।
डिफेंस शेयरों के वैल्युएशन घटे
हाल के दिनों में डिफेंस शेयरों के वैल्यूएशन भी घटे हैं और ये भाव के हिसाब से आकर्षक हो गए हैं। मझगांव डॉक 60 गुने के हाई PE से घटकर 38 गुने के PE पर आ गया है। भारत डायनेमिक्स 118 गुने के हाई PE से घटकर 79 गुने के PE पर आ गया है। HAL 49 गुने के हाई PE से घटकर 29 गुने के PE पर आ गया है। BEL 62 गुने के हाई PE से घटकर 43 गुने के PE पर आ गया है। पारस डिफेंस 203 गुने के हाई PE से घटकर 79 गुने के PE पर आ गया है। सोलर इंडस्ट्रीज 122 गुने के हाई PE से घटकर 83 गुने के PE पर आ गया है । डाटा पैटर्न्स 105 गुने के हाई PE से घटकर 52 गुने के PE पर आ गया है। कोचीन शिपयार्ड 93 गुने के हाई PE से घटकर 46 गुने के PE पर आ गया है। वहीं, एस्ट्रा माइक्रो 90 गुने के हाई PE से घटकर 47 गुने के PE पर आ गया है।